टिकुईया समेत तीन गांवों में शुक्रवार को आग लगने से 57 लोगों के घर व 68 बीघा फसल जल गई। आग से 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में आग लगने से सात घर जल गए।
जयराम के घर में लगी आग से कैलाश, हरदत्त, प्रमोद, दधीच, विजय, सुखना का घर व सारा सामान राख हो गया। मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला व जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार द्विवेदी ने पीड़ितों को सहायता वितरित की। प्रधान पप्पू यादव ने बताया कि पीड़ितों के पास कुछ नहीं बचा है। राजस्व निरीक्षक शिवनंदन ने अग्रि पीड़ितों के नुकसान का आकलन किया।
उधर, टिकुईया गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से शेषराम के छप्पर के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर पास के पाल वर्मा, सहजराम, शिवकुमार, फकरुद्दीन, जगदम्मा, जगदीश, माता प्रसाद, मक्खन, बाबादीन, उदयराज, सीतराम, रामपाल, परशुराम, राजेन्द्र, बालकराम, राघव, संतराम, रामलखन, गोबेरे, पप्पू, पताऊ, रामबरन, गोगे, रामकिशोर, सियाराम, शिवनारायन, विश्वराम, मुनीष समेत 50 लोगों के घर जल गए। आग से गांव के कई लोगों के पक्के मकान की छत व दीवारें दरक गईं। आग से 17 लाख रुपये की क्षति हुई है।
ग्रिशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। वहीं, खरगूपुर थाना क्षेत्र के असिधा गांव में शुक्रवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिसमें सियाराम की 12 बीघा, सुशील की 6 बीघा, रक्षाराम की 8 बीघा व पप्पू की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
उधर, अनंतपुर गांव के मजरा राजाजोत में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में वीरेंद्र कुमार की 5 बीघा, उदयराज की 4 बीघा, नानमून की 3 बीघा, राज बहादुर की 4 बीघा, जगदम्मा प्रसाद की 5 बीघा, चंद्रिकामणि की 8 बीघा, धनलाल की छह बीघा व सालिकराम की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
हलका लेखपाल मनिराम गुप्ता ने बताया कि आग से तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं, जिलाधिकारी आवास परिसर की झाड़ियों में आग लग गई, मगर फायर टेंडर ने उसे बुझा लिया।