पसका। परसपुर थाना परिसर बृहस्पतिवार को अखाड़ा बन गया। यहां दोपहर में दो सांड़ आपस में भिड़ गए। दोनों काफी देर तक आपस में लड़ते रहे। सांड़ों के साथ चल रहा छुट्टा गोवंश का झुंड भी थाने में घुस आया और लड़ाई शुरू हो गई। इससे थाने में अफरातफरी मच गई।
फरियाद लेकर पहुंचे लोग भी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। एकाएक सांड़ों के हमले से थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। कुछ सिपाही व दरोगा सांड़ों को लड़ते देख थाने से बाहर निकल गए। हालांकि इस बीच कुछ सिपाहियों ने लाठी से सांड़ों को खदेड़ा। काफी देर तक थाना परिसर में असमंजस की स्थिति रही। क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की वजह से लोगों को परेशानी होती है। (संवाद)