फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने सातों सीटों पर तय किए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की सातों सीटों पर बसपा ने प्रत्याशी तय कर दिया है। भाजपा से टिकट न मिलने पर बगावत करने वाले विनोद कुमार शुक्ल को कटरा बाजार से टिकट दिया है। वहीं अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी तय कर दिया है।
विज्ञापन

बसपा की ओर से जारी सूची में सातों सीटों से प्रत्याशी तय किए गए हैं। इसमें मेहनौन से शिव कुमार विश्वकर्मा, सदर से मोहम्मद जकी, करनैलगंज से रंजीत कुमार गोस्वामी, तरबगंज से लालजी यादव, मनकापुर सुरक्षित से श्याम नरायन व गौरा से निगार उस्मानी को प्रत्याशी बनाया है।
इसमें मो. जकी व श्याम नारायन को बसपा ने पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन पार्टी की ओर से अधिकृत घोषणा आज की गई। शेष उम्मीदवार पार्टी के कैडर हैं। बसपा ने वोटों की बाहुल्यता को देखते हुए विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशी तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें