फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता परखने उतरी बीएसए सहित

विज्ञापन
गोंडा के रुपईडीह में ग्रेट इंडियन स्कूल को बंद कराते जांच करने पहुंचे बीएसए सहित अन्य जांच अधिका - फोटो : GONDA
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को रुपईडीह शिक्षा क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यहां बीएसए की अगुवाई में दस खंड शिक्षा अधिकारी, पांच जिला समन्वयक व 60 सह समन्वयक की टीम ने 50 मांटेसरी स्कूलों पर छापा मारा। इनमें गैर मान्यता के चल रहे 20 स्कूलों को बंद करा दिया गया, साथ ही 100 परिषदीय स्कूल भी चेकिंग के दायरे मे आए जिनके शिक्षा का स्तर पर परखकर दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि जिन 20 मांटेसरी स्कूलों को बंद कराया गया है, उनकी सोमवार को भी चेकिंग होगी,यदि यह चलते पाए गए तो प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की शिक्षा में आ रही गिरावट व गैर मान्यता के चल रहे स्कूलों की शिकायत को लेकर शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने वृहद चेकिंग अभियान चलाया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह की अगुवाई में सभी दसों खंड शिक्षा अधिकारी, पांच जिला समन्वयक तथा 60 सह समन्वयक सहित 80 जांच अधिकारियों की टीम ने 100 परिषदीय स्कूलों व 50 मांटेसरी में एक साथ छापा मारा। छापे के दौरान करीब 20 मांटेसरी स्कूल ऐसे मिले जो बिना मान्यता के चल रहे थे,इन स्कूलों को जांच अधिकारियों ने बंद करा दिया। परिषदीय स्कूलों में हुई छापेमारी में जांच अधिकारियों ने मिडडे मील, खेल सामग्री, प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति,छात्रो की उपस्थिति व शैक्षिक गुणवत्ता परखी।
बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि जांच किए गए सभी 100 परिषदीय स्कूलों की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिनमें दो दर्जन से अधिक अध्यापक-अध्यापिकाओं की अनुपस्थिति सहित अन्य खामियां मिली हैं जिनकी रिपोर्ट मिलते ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने चेतावनी दी कि मांटेसरी स्कूलों की छापेमारी में 20 स्कूल गैर मान्यता के चलते पाए गए जिन्हें बंद करा दिया गया है। सोमवार को पुन: इन स्कूलों को चेकिंग की जाएगी, यदि यह दुबारा संचालित मिले तो इनके संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। जांच अधिकारियों की टीम में खंड शिक्षा अधिकारी रामराज, जैनेंद्र गुप्ता, अश्वनी प्रताप सिंह, विभा सचान, ममता सिंह, ओमप्रकाश पाल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें