फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंगेतर के संबंधों का पता चला तो तोड़ दिया रिश्ता

Wed, 30 Apr 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शादी से पहले मंगेतर के संबंधों की जानकारी होने पर रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में छलकपट कर सामाजिक व आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर होने की बात कहकर ठकुरापुर निवासी चंद्रमणि ने अपने चचेरे भाई सिद्धनाथ पांडेय से उसका रिश्ता तय कराया था। इसके बाद सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बीते चार अप्रैल को गोदभराई रस्म में दोनों पक्षों से करीब 300 सौ लोग शामिल हुए। साथ ही फोन पर शादी की तारीख की जानकारी देने के बात कहकर मंगेतर व उसके परिजन चले गए।
इसी दौरान पता चला कि पांच साल से मंगेतर का दूसरी युवती के साथ संबंध है और वो दोनों एक साथ भी रहते हैं। पीड़िता का कहना है कि सिद्धनाथ के माता-पिता को भी अपने बेटे के संबंधों की जानकारी थी।
विज्ञापन

शादी टूटने के बाद युवती की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देहात कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि ठकुरापुर निवासी चंद्रमणि, उनकी पत्नी, सिद्धनाथ व उसके पिता विनोद पांडेय, मां विमला देवी समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें