फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कुश्ती संघ कार्यालय के विवाद पर बृजभूषण ने दी सफाई

Sat, 25 Jan 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ के कार्यालय को लेकर चल रहे विवाद पर एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा, भारतीय कुश्ती संघ का कार्यालय हरिनगर में है। जहां जगह की कमी के कारण नए स्थान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के आवास से कार्यालय संचालित होने के मुद्दे पर उन्होंने साफ कहा कि वह लंबे समय से कुश्ती संघ से जुड़े रहे हैं और आज भी खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोग उनसे मिलने आते हैं। खिलाड़ियों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान कराना हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है। इसलिए वे अपने आवास पर भी खिलाड़ियों से मिलते हैं। कुश्ती संघ कार्यालय का स्थान तय करना संघ का आंतरिक मामला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें