फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नागरिक संगम में उठे ई पुस्तकालय समेत कई मुद्दे

Sat, 25 Jan 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शनिवार को नगर पालिका परिषद करनैलगंज में आयोजित नागरिक संगम कार्यक्रम में जनसुनवाई की। समस्याओं के समाधान के लिए मातहतों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने कई मामलों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी बाजार मोहल्ले का निरीक्षण किया। जहां साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर करने तथा रास्ते से विद्युत पोल को हटवाने, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सदर बाजार वार्ड 15 के सभासद प्रतिनिधि नीरज जायसवाल ने डीएम को पत्र देकर नगर पालिका क्षेत्र में ई पुस्तकालय बनवाने तथा सीओ आवास के पीछे मोहल्ले में सड़क, नाली का निर्माण व विद्युत पोल लगवाने की मांग की। इस कार्यक्रम में नगर पालिका, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत विभाग की ओर से भी शिविर लगाए गए। जहां नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर चेयरमैन रामलली, एडीएम आलोक कुमार, एसडीएम भारत भार्गव, तहसीलदार मनीष कुमार, अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार मिश्र, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें