फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 3.70 करोड़ रुपये से बनेगी पुलिया, आसान होगी राह

Mon, 17 Feb 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नहरों में बिना रुकावट पानी की आपूर्ति के लिए विभाग ने योजना तैयार की है। नहर सुधार का कार्य कराने के साथ तीन स्थानों पर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नहर के बहाव में रुकावट की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। इस काम पर 3.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

परसपुर व बेलसर क्षेत्र के धनईपट्टी राजवाहा के किमी. 7.600 से 18.700 के मध्य विभाग सेक्शन सुधार का काम कराएगा। इसके अलावा तीन पुलिया बनाई जाएंगी। इससे 12 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अभी लोगों को खेतों के साथ आसपास के गांवों में जाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। पुलिया बनने से समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें