बाबागंज बाजार में रविवार को प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाई-बहनों व बाजारवासियों ने मिलकर योग व आध्यात्मिक ज्ञान की रैली निकाली। रैली की अगुवाई मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला ने की।
बाबागंज बाजार के शंभू सहाय आदर्श विद्या मंदिर परिसर में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा स्थापित की गई। शाखा स्थापना के पूर्व आध्यात्म व योग को बढ़ावा देने के लिए रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला ने की।
रैली में ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाई-बहनों के अलावा बाजार के निवासी कन्याओं, महिलाओं सहित अन्य लोग ओम शांति का ध्वज व कलश लेकर चल रहे थे। रैली पूरे बाजार में भ्रमण करने के बाद पुन: विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
रैली में शामिल लक्ष्मी नारायण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। रैली के आयोजक परमानंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा खुलने से बाजार व क्षेत्रवासी भी आध्यात्म व योग के फायदे जान सकेंगे।