फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा व भाजपा पर बरसे बसपाई

Sun, 17 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
सम्मेलन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बसपा सामाजिक परिवर्तन लाने वाली पार्टी है, जबकि सपा व भाजपा प्रदेश में दो समुदायों को आपस में लड़ाने का काम कर रही हैं। यह बातें बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर लालजी वर्मा ने धाने्पुर बाजार के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। इस दौरान जोनल कोऑर्डिनेटर ने अरशद अली खां को मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व मंत्री व जोनल कोऑर्डिनेटर लालजी वर्मा ने सपा व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कानून व्यवस्था की दशा किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने अखिलेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों के कर्ज माफी की बात कही थी। गन्ने का मूल्य 350 रुपये करने का वादा किया था। लेकिन सारे दावे हवाहवाई साबित हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्ववर्ती बसपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सपा के जंगलराज से छुटकारा दिला सकती है। पूर्व मंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार की भी आलोचना की।

उन्होंने नरेंद्र मोदी की सरकार को पूजीपतियों की सरकार बताया। सम्मेलन को लालमणि प्रसाद, कटरा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी मसूद आलम खां, विधान परिषद सदस्य अतहर खां, विजय चौहान, रामसूरत चौधरी, हसीब अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें