फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलोरो सवार लोगों ने किया बालिका का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। घर से भाभी के साथ खेत में शौच को गई नाबालिग लड़की को बोलोरो सवार पांच लोगों ने अपहरण कर लिया। मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व अपहरणकर्ताओं ने गोली मारने की धमकी देते हुए लड़की को लेकर फरार हो गए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार की देरशाम लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि 8 अगस्त की देररात उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपनी दो भाभियों के साथ घर से बाहर खेत में शौच को गई थी।
शौच से लौटते समय सड़क पर पहले से ही गांव के कनिक राम, लकामनेर पुत्रगण नेवाजे, सुनील कुमार पुत्र कनिक राम, घमंडी पुत्र अर्जुन व थाना छपिया के मसकनवा निवासी गोविंदा पुत्र राजेश बोलेरो जीप लेकर खड़े थे। जिन्होंने पुत्री को जबरदस्ती घसीटते हुए बोलरो में बैठाया लिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपहरणकर्ता फरार हो गए। पीड़िता की मां के अनुसार अपहरणकर्त्ताओ ने गोली मारने की धमकी देते हुए पुत्री का अपहरण कर फरार हो गए। पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओमें रिपोर्ट दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें