फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: रात में खाना खाकर सोया, सुबह टिनशेड में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव; मानसिक रूप से बीमार था

Sun, 15 Nov 2026 12:31 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में एक मजदूर का शव टिनशेड के अंदर लोहे के एंगल से गमछे के सहारे लटका मिला। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की जांच की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस, मौजूद ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा में रविवार सुबह एक मजदूर का शव टिनशेड में लोहे के एंगल से गमछे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जनकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के पूरे रामप्रसाद पुरवा की है। गांव निवासी सोनू (30) का शव फंदे से लटकता मिला। गांव के ही दशरथ लाल यादव ने बताया कि सोनू मानसिक रूप से बीमार था। वह पिछले 15 दिनों से उनके घर रहकर मवेशियों को चारा-पानी देने का काम कर रहा था। इससे पहले भी वह करीब चार साल से गांव के अलग-अलग लोगों के यहां रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


दशरथ लाल के अनुसार, शनिवार रात सोनू खाना खाने के बाद सो गया था। रविवार सुबह उसे जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर नहीं मिला। मवेशियों के लिए भूसा लेने टिनशेड में गए तो सोनू लोहे के पाइप से गमछे के सहारे लटका मिला। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें