फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर बाहर के व्यवस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थापकों की नियुक्ति के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए बोर्ड की ओर से दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। इस बार स्वच्छ और इमानदार छवि के शिक्षकों को ही केन्द्र व्यवस्थापक बनाया जायेगा।
विज्ञापन

जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के कसरत शुरू हो गई है। खास बात ये है कि इस बार सभी संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर बाहरी व्यवस्थापक नियुक्त किये जायेंगे। 15 जनवरी तक सभी परीक्षा केन्द्रों से व्यवस्थापकों की सूची मांगी गई है।
डीआईओएस अनूप कुमार ने बताया कि जिले में इस बार कुल लगभग 83 हजार परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे। जिसके लिए 120 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से मिले निर्देशों के मुताबिक सभी केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस बार संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर खास निगरानी के लिए उस स्कूल से कोई भी शिक्षक केन्द्र व्यवस्थापक नहीं बनाया जायेगा। इन केन्द्रों पर बाहरी स्कूलों से शिक्षकों को केन्द्र व्यवस्थापक बनाया जायेगा।
ऐसे केंद्रों पर होगी बाहरी केंद्र व्यवस्थापक-
1-जहां के प्रधानाचार्य को परीक्षा कार्य का अनुभव न हो। 2-जिन विद्यालयों के केंद्र बीते वर्षों की परीक्षा में दागी रहे हों। 3-जो अत्यंत संवेदनशील हों।
परीक्षा के बीच भी हट सकेंगे केंद्र व्यवस्थापक
बोर्ड परीक्षा के दौरान यदि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर भारी अनियमितता मिलती है तो ऐसी परिस्थिति में डीआईओएस तत्काल निर्णय लेते हुए नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापकों को हटाकर राजकीय या फिर किसी अन्य एडेड माध्यमिक स्कूल के योग्य और अच्छी छवि वाले शिक्षक को केन्द्र व्यवस्थापक बना सकेगा। इसके लिए उसे किसी भी प्रकार की अनुमति प्राप्त करने आवश्यकता नहीं होगी।
स्वकेंद्र वाले स्कूलों में 50 प्रतिशत स्टाफ होंगे बाहरी
ऐसे परीक्षा केंद्र जिन्हें बालिकाओं के लिए स्वकेंद्र बनाया गया है। वहां अतिरिक्त बाहरी केन्द्र व्यवस्थापक के साथ ही केन्द्र परीक्षा के लिए 50 प्रतिशत स्टाफ बाहरी विद्यालयों से लिए जायेंगे। बताया जा रहा है कि स्वकेंद्रों पर बालिकाओं को सेंटर होने से वहां के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करना मुश्किल होता है। इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें