फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मोटरसाइकिल के साथ एक चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। रात्रि गश्त में पुलिस ने एक शातिर चोर को तीन अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने न्याय संगत धाराओं में पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया। वहीं दो अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी मय टीम गश्त पर निकले थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी की मोटरसाइकिल को शुकुलपुरा गांव के बगल नाले के पुल पर बेचने जा रहे हैं।
जिसकी घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर विभिन्न नंबरों की तीन मोटर साइकिल बरामद की। बरामद मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट का चेचिस नंबर मिटा हुआ था। इसके अलावा दो अन्य बाइक बरामद की गई। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त रवि श्रीवास्तव निवासी चटकनवा थाना खोड़ारे ने बताया कि उनका एक गैंग है।
विज्ञापन

वे लोग विभिन्न स्टेशनों/बाजारों से मोटर साइकिल की चोरी करते हैं। नंबर प्लेट बदलकर व इंजन नंबर व चेचिस नंबर खुरचकर ग्राहक खोजकर बेच देते हैं। गिरोह में शामिल अनिल श्रीवास्तव व दूसरा साथी शाकिर निवासी लक्ष्मीनगर ग्रन्ट थाना खोड़ारे जनपद गोंडा है। उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें