फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज से घर-घर जाएंगे बीएलओ, दिया प्रशिक्षण

Tue, 19 Aug 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के लिए मंगलवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, बीएलओ को मतदाता सूची का इंतजार है। इसके बाद घर-घर सर्वे का कार्य होगा।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक में एसडीएम तरबगंज विश्वामित्र सिंह, बीडीओ रवि गुप्ता और एडीओ पंचायत गणेश प्रताप सिंह ने बीएलओ को जानकारी दी। रुपईडीह में एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल की अध्यक्षता में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। परसपुर ब्लॉक मुख्यालय पर बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परसपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार से बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे कार्य शुरू कर देंगे। 29 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। परिवर्धन, विलोपन, संशोधन आदि कार्य करना है। एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें