फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नंदी ने पोछे आंसू, दिया मदद का भरोसा

Tue, 19 Aug 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सीहागांव में पिंकी से हादसे की जानकारी लेते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - संवाद
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार दोपहर मोतीगंज के सीहागांव पहुंचकर इटियाथोक में रेहरा गांव के पास नहर में बोलेरो गिरने से मृत श्रद्धालुओं के परिजनों से मुलाकात की। बोलेरो में सवार पिंकी ने जब हादसे का मंजर बयां किया तो नंदी की आंखें छलक उठीं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। करीब 40 मिनट की मुलाकात के दौरान मंत्री ने हादसे की पूरी जानकारी ली।एडीएम से सरकार की ओर से सहायता राशि को लेकर जानकारी ली। कहा कि परिवार की मदद के लिए जिलाधिकारी से भी बात करेंगे। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। बेटियों की शादी से लेकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तक में सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता राकेश तिवारी, धर्मवीर शुक्ल, एडीएम आलोक कुमार, एसडीएम सदर अशोक गुप्ता, सीओ सदर विनय सिंह, इंस्पेक्टर मोतीगंज अरविंद यादव और प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये है मामला
तीन अगस्त को सीहागांव से पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सरयू नहर में गिर गई थी।हादसे में पानी में डूबने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।
नहर हादसे के कारणों की जांच शुरू
इटियाथोक (गोंडा)। रेहरा गांव के पास बीते तीन अगस्त को श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरने से 12 लोगों की मौत के बाद मंगलवार को संयुक्त समिति ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीएम प्रियंका निरंजन ने समिति बनाई। एआरटीओ आरसी भारतीय, सीओ यातायात राजेश सिंह व पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया। एआरटीओ ने बताया कि कमेटी ने नहर के दोनों मुहाने पर बैरियर लगाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सभी अपने-अपने स्तर से रिपोर्ट देंगे। इसके बाद वहां पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

हादसे के बाद लगवाए गए संकेतक
हादसे के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियरों ने दावा किया था कि उनकी तरफ से सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया गया है। अफसरों की फटकार के बाद संकेतक के साथ ही तीव्र मोड़ को लेकर सुरक्षा के जरूरी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें