गोंडा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया है। रक्तदान कर कारगिल युद्ध में जान गवांने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महादानी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन सुबह दस बजे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया है। जिसमें जिले के कई सामाजिक लोग रक्तदान कर चार लोगों को जीवन बचाने का काम करेंगे। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा करेंगी।
विशिष्ट अतिथि जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंदु बाला होंगी। 18 से 60 साल का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंदुबाला ने बताया कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से महादानी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)