फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता की पुकार सुन 200 किमी चलकर रक्तदान करने पहुंची सौम्या, बचाई जान

विज्ञापन
फोटो-6-गोंडा के जिला अस्पताल में महिला की जान बचाने को रक्तदान करती हरदोई से आई युवती सौम्या। संवा? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सोशल मीडिया पर खून की कमी से जिंदगी मौत की जंग लड़ रही महिला के विषय में सुना तो हरदोई जनपद के एक महादानी के पांव नहीं रुक सके। वह खून देने के लिए हरदोई से 200 किलोमीटर दूर आकर रक्तदान कर जीवन बचाया।
विज्ञापन

शहर के राजा मोहल्ला निवासी ज्योति श्रीवास्तव रविवार से जिला महिला अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें प्रसव के लिए ए-निगेटिव खून की जरूरत थी। परिजनों ने खून का इंतजाम करने की भरसक कोशिश किया। लेकिन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भी ए निगेटिव ग्रुप का खून न होने से उपलब्ध नहीं हो पाया। ब्लड बैंक कर्मी प्रभाकर सिंह ने रजिस्टर देखकर कुछ उक्त ब्लड ग्रुप के कुछ लोगों को फोन भी किया। लेकिन कोई खून देने को तैयार नहीं हुआ।
पीड़ित का परिवार काफी परेशान था। वहीं के अवध केसरी सेना के आनंद विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मदद करने की अपील किया था। जिसको पढ़ने के बाद कर्मचारी सौम्या सिंह ने छुट्टी लेकर सोमवार देररात जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। सौम्या के मानवता पूर्ण नेक कार्य की प्रशंसा हर ओर हो रही है। उसी को महिला मंगलवार को एक और यूनिट ए निगेटिव ग्रुप का खून अधिवक्ता धर्मेंद्र ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें