फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रशासन के बल पर भाजपा ने जीता मिल्कीपुर उपचुनाव

Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने मिल्कीपुर चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के बल पर भाजपा ने सीट जीती है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पीडीए नीति को जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि पीडीए को मजबूत बनाने के लिए योजना बनाकर कार्य करें। किस गांव में कितने पीडीए वर्ग हैं, उस गांव में जाकर चौपाल लगाकर चर्चा की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से लड़ने के लिए हमें अलग-अलग तरह की रणनीति बनानी चाहिए। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि जिस विधानसभा में जैसा जातीय समीकरण है उसमें उसी तरह से पीडीए बैठक की जाए। कहा कि साजिशों के तहत चुनाव हराया जा रहा है। सूरज सिंह ने पीडीए को सफलता का मूल मंत्र बताया। कहा कि चुनाव आयोग कुछ नहीं सुन रहा है। मिल्कीपुर से सबक लेना चाहिए।
प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव, सरफराज हुसैन सोनू, संजय विद्यार्थी, अजय गौतम, हाफिज मालिक, मोहम्मद जकी, जावेद मंटू, राजेश यादव, पंकज गोस्वामी, वकार खां, मतीन सिद्दीकी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शिव अखिलेश विश्वकर्मा ने किया। प्रमोद पांडेय, सुशीला गौतम, डॉ. अंजू वर्मा, अफजल खां, राजेश दीक्षित, शिव संपत सिंह, संजय साहू, मंगली यादव, कस्तूरी यादव, राजकुमार सिंह, बलराम यादव, जयचंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें