फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 65 वार्डों में अपना प्रत्याशी उतारेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद के प्रत्येक मंडलों में मंडल बैठक का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कर्नलगंज विधानसभा के कर्नलगंज ग्रामीण मंडल व परसपुर मंडल, मेहनौन विधानसभा के मेहनौन व मुजेहना मंडल एवं गौरा विधानसभा के बभनजोत, छपिया व मसकनवा में भाजपा मंडल की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में विधान परिषद सदस्य व जिले के प्रभारी अवनीश कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, भाजपा अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी व पूर्व अध्यक्ष रमाकांत तिवारी भी शामिल हुए।
बैठक में जिला प्रभारी अवनीश ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनपद के सभी 65 जिला पंचायत वार्ड में भारतीय जनता पार्टी अपने समर्थन से प्रत्याशी उतारेगी। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दृष्टि से नेतृत्व द्वारा बनाए गए ब्लॉक संयोजक जिला पंचायत के वार्ड संयोजक व मंडल के सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष निरंतर आम जनमानस के बीच में रहकर सरकार की उपलब्धियां से लोगों को अवगत कराएं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने पंचायत चुनाव में दोगुने जोश के साथ बेहतर परिणाम के लिए तैयारी कर ली है। जिला मीडिया प्रभारी व पंचायत चुनाव की दृष्टि से परसपुर ब्लॉक के संयोजक विष्णु प्रताप शुक्ला ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा प्राप्त आगामी बैठक व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें