प्रदेश में दिनोंदिन बढ़ रहे अपराध व भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार को भाजपाइयों ने मोर्चा खोल दिया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कचहरी में जुलूस निकाला और मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश में बढ़तीं हत्या, लूट सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के विरोध में भाजपाइयों ने जुलूस निकाला और प्रदेश में सत्तासीन सपा को अब तक की सबसे विफल सरकार बताया।
विधायक बावन सिंह ने कहा कि रानीपुरवा निवासी एक यादव की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने विधायक के परिवारीजनों की गाड़ी ओवर टेक कर दी थी। भाजपा नेता राजीव रस्तोगी ने कहा कि जिस जाति का युवा मुख्यमंत्री हो, उसी जाति के दूसरे युवक की छोटी सी गलती के लिए उसकी जान ले ली गई, लेकिन पुलिस न तो हत्या के आरोपी विधायक के भाइयों की गिरफ्तारी कर रही है और न ही शासन से कोई सहायता पीड़ित परिवार को दी गई। अं
त में मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कौड़िया की घटना में पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने, अपराधियों पर कार्रवाई करने सहित अन्य तीन मांगें उठाई गई हैं।
इस मौके पर युवा नेता राजेश राय चंदानी, महेशनरायन तिवारी, डॉ. ओपी मिश्र, माया शुक्ला, हरीश शुक्ल, नीरज मौर्य, अमर किशोर बमबम, सचिन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।