जेएनयू में गत दिनों हुई देश विरोधी गतिविधियों पर शिकंजा कसने को लेकर हो रही राजनीति व मचे हाहाकार के मामले को अब भाजपा जनता व जनार्दन के द्वार पहुंचाना चाह रही है। शनिवार को महिला पदाधिकारियों ने हवन पूजन कर फर्जी राजनीति कर रही कांग्रेस को सद्बुद्धि देने की मांग की तो कार्यकर्ताओं ने चौराहों पर लोगों से जनसमर्थन मांगा।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में गत दिनों हुई देश विरोधी गतिविधियों को लेकर शुरू हुई राजनीति का जवाब देन के लिए भाजपा भी तैयार दिख रही है।
शनिवार को भाजपा की महिला पदाधिकारियों ने हनुमानगढ़ी में हवन पूजन कर राहुल गांधी व कांग्रेस को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना ईश्वर से की।
उधर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से जनसमर्थन मांगा। डिग्री कॉलेज तिराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाने वालों में सूर्य नरायन तिवारी, केके श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडेय, संदीप पांडेय, पुनीत सिंह सहित तमाम भाजपाई शामिल रहे।