फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से 28 नवंबर को भारत बंद के आह्वान की मुखालफत करते हुए रविवार को मनकापुर में भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जुलूस निकालकर मनकापुर बाजार में प्रदर्शन करते हुए आम जनता को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए कार्यक्रमों से अवगत कराया। 
विज्ञापन


विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा जनमानस का ध्यान भाजपा एवं मोदी से हटाने के उद्देश्य से 28 नवंबर को बुलाए गए भारत बंद के विरोध में भाजपा के नेता शुभम त्रिपाठी द्वारा मनकापुर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव एवं भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दुनिया में बढ़ रही प्रतिष्ठा एवं भारत का बढ़ा हुआ सम्मान देखकर विपक्षी दलों के नेताओं को ईर्ष्या हो रही है, जबकि भारत का नाम दुनिया के मानचित्र पर इस समय मजबूती के साथ अंकित है।

विदेशी ताकतों से सदैव नरम रुख अपनाने वालों और कालाधन रखने वालों को ही प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा से दिक्कतें हो रही हैं। मनकापुर बाजार के स्टेशन मोड़ से जुलूस निकाल कर सर्वेश तिवारी, विशाल शुक्ला, हिमांशु मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र कश्यप, रवि पांडेय, गोलू, बल्लू, राजू वर्मा आदि ने नगर के मुख्य मार्गों से भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ भारत बंद का विरोध प्रकट करते हुए उतरौला रोड एवं आईटीआई मनकापुर के मोड़ से घूम-घूम कर व्यापारियों एवं जागरूक जनता से विपक्षी दलों के नेताओं के मंसूबों को असफल बनाने की अपील की और राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भाजपा के झंडे को लेकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें