फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद पर बिफरे अधिवक्ता, कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
फोटो-8-गोंडा में करनैलगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक से बात करते कांग्रेस नेता त्रिलोकीनाथ ति? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। विस. चुनाव में मतदान के बाद भी राजनीतिक रंजिश कम नहीं हो रहीं हैं। नवाबगंज थाने में कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकीनाथ तिवारी के खिलाफ सांसद को धमकाने की एफआईआर दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश हो गया। तहसील बार एसोसिएशन ने एफआईआर की निंदा की। आक्रोश जताया कि एफआईआर बातों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत कर दर्ज कराया गया। कैसरगंज सांसद व उनके प्रतिनिधि के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। रिपोर्ट दर्ज को लेकर कोतवाली में हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

भाजपा सांसद को धमकी देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। तहसील के अधिवक्ता और विधानसभा करनैलगंज कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी पर सांसद प्रतिनिधि द्वारा नवाबगंज थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में करनैलगंज बार एसोसिएशन अधिवक्ता साथी के पक्ष में लामबंद हो गया है। उधर त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कोतवाली में सांसद बृजभूषण शरण सिंह व सांसद प्रतिनिधि के विरुद्ध कूटरचित तरीके से प्रार्थना पत्र तैयार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकीनाथ तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहा गया है कि बीते 11 फरवरी को क्षेत्र की जनता की तरफ से प्राप्त लाल मिर्च पाउडर का पैकेट लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के सांसद बृज भूषण शरण सिंह, विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को डाक विभाग के माध्यम से भेजा था।
मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने थाना नवाबगंज में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा है कि सांसद व उनके प्रतिनिधि ने कूट रचना व जालसाजी करके पत्र तैयार किया और तहरीर में उसका जिक्र करते हुये फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संघ के समक्ष पूरे प्रकरण को रखकर सहयोग करने की अपील की है। जिसका संज्ञान लेकर अधिवक्ता संघ ने जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मुकदमे की फाइल बंद करने की मांग करते हुए अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग रखी है। बार एसोसिएशन ने कहा है कि यदि कार्रवाई नही होती है तो बार एसो. की तरफ से बाध्यकारी कदम उठाए जाएंगे। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें