फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य

Sat, 13 Jul 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई है। ऐसे में बिना बायोमीट्रिक हाजिरी दिए वेतन भुगतान नहीं हो सकेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेद्र देव की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि परिषदीय विद्यालयों की तरह रोजाना राजकीय माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन

जिले में छह इंटर कॉलेज समेत कुल 26 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब दो सौ कर्मचारी कार्यरत हैं। एक जून 2021 के शासनादेश के अनुसार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू की गई थी। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से व्यवस्था परवान नहीं चढ़ सकी थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रामचंद्र ने बताया कि सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई है। इसके लिए जल्द ही सभी विद्यालयों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर 30 जुलाई तक कार्मिकों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होगा। विभागीय जानकारों ने बताया कि अधिकारियों के अलावा प्रधानाचार्यों ने संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन किया है। इसके लिए डीआईओएस की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें