फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह महिला से गहने व नकदी लूटी

Wed, 27 Nov 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र मे शाहनगर गांव के पास मंगलवार रात बाइक सवार बदमाश महिला से गहने व नकदी लूट ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घंटों तक छानबीन की। मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। आरोप है कि छपिया पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। दूसरे दिन भी अधिकारियों को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी चंदन जायसवाल की पत्नी पिंकी अपने देवर मुकेश के साथ मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बभनान से घर लौट रहीं थीं। इस दौरान बभनान-खोड़ारे मार्ग पर शाहनगर के पास बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को रोक लिया।
इसके बाद डरा धमकाकर महिला से चेन, झुमकी, लॉकेट और छह हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश धमकाते हुए भाग निकले। शाहनगर पहुंचकर दोनों ने ग्रामीणाें को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और छानबीन की, मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। आरोप है कि थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय मामले को दबाने में लगे रहे। इतना ही नहीं, पुलिस अधिकारियों तक को घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



धरपकड़ के लिए लगाई गईं हैं टीमें

घटना की जानकारी मिली है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गईं है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
राजेश कुमार सिंह, सीओ मनकापुर



नहीं है घटना की जानकारी

--घटना की जानकारी नहीं हो पाई है। संबंधित थाने से जानकारी ली जा रही है।

मनोज कुमार रावत, एएसपी (पूर्वी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें