फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइक सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक को पीटा

Fri, 06 Dec 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान/मसकनवा (गोंडा)। छपिया इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक की पिटाई कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर छपिया पुलिस ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तांबेपुर गांव निवासी कृष्णकांत वर्मा ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम 5:50 बजे वह केंद्र से घर लौट रहे थे। आरोप लगाया कि दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। इस दौरान मोटर साइकिल पर पीछे बैठे बदमाशोें ने पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर देवगांव की तरफ भाग गए। थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें