गोंडा। हारीपुर स्थित खेल मैदान पर चल रहे 12 दिवसीय खेल महाकुंभ का समापन शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। आखिरी दिन पुरुष वर्ग का फाइनल मैच एससीपीएम कॉलेज स्टॉफ की टीम व पैरामेडिकल की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पैरामेडिकल की टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान से 163 रन बनाएं। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टॉफ की टीम ने मात्र 13 ओवर पांच गेंद में 166 रन बना लिया। जिससे कॉलेज स्टॉफ की टीम ने पांच विकेट से सीरीज जीत लिया।
स्टॉफ की टीम के सोएब खान ने नौ छक्का व तीन चौकों की मदद से 25 गेंद में 73 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला महिला वर्ग में आयुर्वेदा व नर्सिंग की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुर्वेदा ने 8 ओवर में मात्र 57 रन ही बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नर्सिंग की टीम ने छह ओवर चार गेंदों में 59 रन बना दिया। जिससे नौ विकेट से नर्सिंग की टीम विजयी हुई। इसी प्रकार खो-खो का फाइनल मुकाबला आयुर्वेदा व फार्मेसी के बीच कराया गया। जिसमें फार्मेसी ने फाइनल को जीत कर खो-खो की विजेता बनी। विजेता टीमों को कप, ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया बैक के मुख्य शाखा प्रबंधक विनीत सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, हाईकोर्ट के अधिवक्ता शरद श्रीवास्तव रहे। एससीपीएम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ओएन पांडेय व अल्का पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान अजिताभ दूबे, धीरज दूबे, डाॅ. आयुष पांडेय, डॉ. आयुषि पांडेय, गीता दूबे, मेनका दूबे, नर्सिंग की प्राचार्य डाॅ. कलई सेल्वी जेवियर, फार्मेसी के प्राचार्य डाॅ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला, आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की प्राचार्य डाॅ. सिम्पल चौहान आदि रहीं।