फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 06 Mar 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। सोनौली मोहम्मदपुर में शुक्रवार को वैन की टक्कर लगने से बाइक सवार रिंकेश सिंह (18) की मौत हो गई। वह अपने घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

सेमरी कला निवासी रामविलास सिंह ने बताया कि उनका बेटा रिंकेश सिंह शुक्रवार को सोनौली मोहम्मदपुर स्थित शहीद वीरेंद्र सिंह भारत गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने जा रहा था। दानपुरवा चौराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही वैन से बाइक में टक्कर लगने से रिंकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रिंकेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि रिंकेश हेलमेट नहीं पहने था। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया। वैन कब्जे में ली गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें