फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रक की टक्कर से घिसटी बाइक, ठेकेदार की मौत

Tue, 28 Jul 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन
डुमरियाडीह/इटियाथोक। वजीरगंज थाना क्षेत्र में बालेश्वरगंज में रौजा के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से लकड़ी ठेकेदार कृष्ण कुमार पांडेय (32) की मौत हो गई, जबकि उनके फुफेरे भाई अजीत तिवारी (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान बाइक ट्रक में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती रही। पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करुआपारा निवासी कृष्ण कुमार पांडेय अपने फुफेरे भाई अजीत तिवारी निवासी निबिहा परसपुर के साथ सोमवार को अयोध्या गए थे। देर रात करीब एक बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बालेश्वरगंज में रौजा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ माैके पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अजीत तिवारी का जिले के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद तहसीन ने बताया कि तेज धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो ट्रक बाइक और दोनों युवकों को घसीटते हुए भाग रहा था। उनका कहना है कि यदि चालक समय रहते वाहन रोक देता तो शायद कृष्ण कुमार की जान बच सकती थी। पुलिस के अनुसार मृतक हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें