फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीव्र मोड़ पर पेड़ से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत

Wed, 18 Dec 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग के बेंदुली मोड़ पर बुधवार सुबह मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में जाकर सूखे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल छोटे भाई की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


खरगूपुर के परशुरामपुर निवासी राम नारायण यादव के मंझले पुत्र अजय यादव (35) बुधवार को गोरखधाम एक्सप्रेस से पंजाब के बठिंडा शहर से लौटे थे। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे राम नारायण के छोटे पुत्र दिलीप (27) मोटरसाइकिल (बुलेट) से अजय को लेने के लिए इटियाथोक गए थे। लौटते समय इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली के तीव्र मोड़ पर दिलीप की मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित 10 फीट गहरे गड्ढे में जाकर सूखे पेड़ में टकरा गई। इससे मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही एबुलेंस की मदद से दोनों को इटियाथोक सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि दिलीप ने जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों भाई हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे में सिर समेत पर शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते दोनों की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।


अंधे मोड़ पर पर 12 लोग गवां चुके हैं जानइटियाथोक (गोंडा)। खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग की चमचमाती सड़क पर बेंदुली के तीव्र मोड़ पर वाहनों की रफ्तार काल बन रही है। अब तक 12 लोगों ने जान गंवाई है। हादसों के चलते बेंदुली के तीव्र मोड़ पर पीडब्ल्यूडी की ओर से इंतजाम किए गए। सड़क पटरियां पहले की अपेक्षा चौड़ी करने के साथ ही रिफ्लेक्टर लगाए गए। चेतावनी के बोर्ड लगाए गए। इसके बावजूद रफ्तार पर लगाम नहीं लगाया जा सका। नतीजतन बुधवार को फिर बेंदुली मोड़ पर हादसा हुआ और दो भाईयों की जान चली गई।

श्रावस्ती जा रहे प्रत्यक्षदर्शी आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि बुलेट की रफ्तार काफी तेज थी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर वह सहम गए। बुलेट के परखच्चे उड़ गए। किसानी के साथ ही आटा चक्की चलाने वाले राम नारायण के बेटों ने छह महीने पहले ही बुलेट खरीदी थी। मृतक के चाचा रामबरन ने बताया कि दिलीप को बुलेट चलाने से मना किया था।
राम नारायण यादव के चार बेटों में अजय दूसरे व दिलीप चौथे नंबर के थे। अजय बठिंडा में सब्जी का काम करते थे। अजय की मौत से मां मिथिलेश और पत्नी कुसुम रोते-रोते बेसुध हो गईं। रिश्तेदारों व परिजनों ने किसी तरह संभाला। अजय की चार वर्षीय बेटी पल्लवी भी रोती रही। पिता के आने की खबर से वह खुश थी। पिता राम नारायण यादव व दोनों भाई मुकेश व प्रदीप का भी रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा है।

2022 से शुरू हुआ हादसे का सिलसिला
नौ जुलाई 2022 रात की आठ बजे अकरम अली (23) निवासी धानेपुर की मौत।
पांच जनवरी 2023 रात 10 बजे संजीत पासवान (24) निवासी जेठपुरवा कौड़िया की मौत।
23 अप्रैल 2024 को बिलाल, अहमद, रिजवान व शाहिद निवासी नौशहरा इटियाथोक की मौत।
18 जून 2024 को कार सवार अमित व उनकी साली प्रियंका निवासी बसंतपुर राजा, इटियाथोक की मौत।
चार अक्तूबर 2024 की रात 11 बजे बोलेरो गड्ढे में पलटने से अभिषेक साहू (21) निवासी ठड़ककी पट्टी दुल्हापुर तरहर कोतवाली देहात, रामबचन पांडेय (23) निवासी तिवारी बाजार झंझरी, दीपू मिश्र (21) निवासी कचनापुर दुर्गापुर तरहर और कर्म सिंह (24) निवासी कंसापुर, कोतवाली देहात की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें