फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 12 Nov 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर में अयोध्या मार्ग पर सद्भावना पुलिस चौकी के पास मंगलवार देर रात डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के परशुराम पुरवा निवासी 23 वर्षीय सचिन कुमार गिरि की मौत हो गई। बाइक चला सचिन के बड़े भाई अजय गिरि बच गए।
विज्ञापन


अजय गिरि ने बताया कि मंगलवार को वह छोटे भाई सचिन के साथ बाइक से मनकापुर के मछली बाजार स्थित बहन के घर गए थे। वहां से रात करीब 11 बजे दोनों लौट रहे थे। तभी सद्भावना पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे डंपर से बाइक टकरा गई। बाइक की पिछली सीट पर बैठे सचिन उछलकर गिरे और डंपर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि बाइक चला रहे अजय ने हेलमेट पहन रखा था। सचिन हेलमेट नहीं पहने थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। चालक व डंपर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें