फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2015 11:59 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा को तहसील तथा गौरा व जरवा को ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर भाकियू ने शनिवार को पचपेड़वा ब्लॉक कार्यालय का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्री ज्ञापन भी बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री शशि भूषण क्रांति एवं जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पचपेड़वा स्थित फजल-ए-रहमानिया इंटर कॉलेज के पास से ब्लॉक मुख्यालय तक जुलूस निकाला। ब्लॉक मुख्यालय का गेट बंद कर यूनियन कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शशि भूषण क्रांति ने पचपेड़वा को तहसील तथा गौरा चौराहा व जरवा को ब्लॉक घोषित किये जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा ने क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र इसमें सुधार किये जाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने गैसड़ी से जरवा तक ट्रेनों का संचालन शुरु किये जाने की मांग की। रामचंदर यादव ने असिंचित क्षेत्रों में नलकूप लगाकर सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पचपेड़वा ब्लाक में पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्री ज्ञापन रमेन्द्र सिंह कुशवाहा को सौंपा। इस अवसर पर एपीओ राजेश कुमार यादव व थानाध्यक्ष अर्जुन यादव सहित तमाम यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें