फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनीमाधव को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति

Thu, 03 Sep 2015 10:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा जिले के विकास खंड हलधरमऊ की ग्राम पंचायत बालपुर हजारी के निवासी डॉ. बेनीमाधव मिश्र को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सम्मानित करेंगे। यह सूचना जब गांव वालों को मिली तो सभी खुशी से झूम उठे। बेनीमाधव मिश्र गोंडा के मूल निवासी हैं और मौजूदा समय महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ वाराणसी के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


डॉ. बेनीमाधव मिश्र एक मध्यम वर्गीय परिवार में पैदा हुए। इनके पिता स्व. महराजदीन मिश्र अशिक्षित थे, लेकिन उन्होंने अपने पुत्र बेनीमाधव को पढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंचाया।

1975 में शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज बालपुर गोंडा से उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने गोंडा नगर के राजकीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। बाद में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय से बीए करने के बाद वह एमए करने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी चले गए।
विज्ञापन


वहां उन्होंने ट्यूशन पढ़ा कर शिक्षा ग्रहण की तथा सन 1988 में महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ वाराणसी में अध्यापक के पद पर उनकी नियुक्ति हुई।

पांच साल बाद ही उनके अच्छे शिक्षण कार्य व व्यवहार को देखते हुए 1993 में उसी कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर आसीन हो गए।

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए उनका नाम चयनित होने पर क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, विजय कुमार उपाध्याय, डॉ. जय बनर्जी, विनोद तिवारी, राजू ओझा आदि लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें