फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सत्संग में शाकाहार के बताए फायदे

Tue, 10 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक के पास बलरामपुर रोड पर संत उमाकांत का प्रवचन सुनने जुटे बाबा जयगुरुदेव के अनुयायी। -स्
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। बाबा जय गुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत ने सोमवार को इटियाथोक के पास स्थित आश्रम में अनुयायियों को प्रवचन देते हुए शाकाहार के फायदे बताए। उन्होंने गुरु की महिमा का बखान भी किया।
विज्ञापन

इटियाथोक के पास बलरामपुर रोड स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम में सोमवार दोपहर पहुंचे संत उमाकांत ने सत्संग किया। उन्होंने कहा, गुरु की आज्ञा का पालन करना ही गुरुभक्ति होती है। गुरु के बताए रास्ते पर चलते रहेंगे तो तीनों लोकों में किसी का भय नहीं रहेगा। गुरु एक शक्ति होती है, जो हमेशा जीवों को संभालकर रखती है। उन्होंने कहा, मनुष्य को भूलने की आदत होती है। अपने इस शरीर से किए गए कामों को समय बीतने पर आदमी भूल जाता है। संत उमाकांत ने शाकाहारी बनने की अपील करते हुए शाकाहार के फायदे बताए। उन्होंने संकल्प दिलाया कि हमें रोज सुमिरन, ध्यान और भजन करना ही है। यदि विश्वास के साथ इसमें लग गए तो कष्टों को मिटाने में गुरु देर नहीं करेंगे। कार्यक्रम में श्रावस्ती के पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, धानेपुर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, राकेश शुक्ल, कन्हैयालाल गुप्ता, माता प्रसाद मौर्य, प्रदीप तिवारी, हवलदार तिवारी, सुखराम वर्मा, राजकरन समेत विभिन्न जिलों के साथ ही नेपाल के भी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सत्संग में इस कदर भीड़ रही कि समापन होने पर गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर करीब आधा घंटा तक जबर्दस्त जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें