फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को नहीं मिली चेकें

Sat, 19 Sep 2015 11:54 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी मुजेहना में जहां एक तरफ जेएसवाई की फीडिंग आधी-अधूरी है तो वहीं जेएसवाई के लाभार्थियों को चेक से होने वाला भुगतान भी नहीं हो रहा। शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ के सामने जैसे ही इसका खुलासा हुआ तो वह भड़क उठे और उन्होंने तत्काल अधीक्षक को सारे भुगतान अविलंब कराते हुए जेएसवाई रजिस्टर में होने वाली फीडिंग पूरी किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 इसके साथ ही अस्पताल परिसर के भीतर और बाहर गंदगी पाए जाने पर उन्होंने अलग से एक स्वच्छता समिति बनाकर अस्पताल को साफ-सुथरा रखने का भी आदेश दिया है।

 शनिवार को सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा के साथ स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी देवेन्द्र श्रीवास्तव की टीम ने सीएचसी मुजेहना में औचक छापेमारी की। यहां सीएमओ को अस्पताल परिसर के भीतर और बाहर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले।

जिस पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को बुलाकर उन्हें तत्काल इसके लिए अस्पताल में एक स्वच्छता समिति गठित कर पूरे अस्पताल को साफ-सुथरा रखने के आदेश दिए। अस्पताल के निरीक्षण में सीएमओ को जेएसवाई के रजिस्टर में होने वाली फीडिंग आधी-अधूरी मिली। वहीं जेएसवाई के 100 फीसदी लाभार्थियों को चेक न मुहैया होने की भी बात का पता चला।
विज्ञापन


    जिसके लिए उन्होंने अधीक्षक को जमकर लताड़ लगाते हुए तत्काल सौ फीसदी लाभार्थियों को भुगतान के आदेश दिए। वहीं अस्पताल में संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स के भुगतान न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। जबकि अस्पताल में तैनात चीफ फार्मासिस्ट के 14 सितंबर से गायब चलने के बाबत भी जानकारी हासिल की।

यहां से होने के बाद सीएमओ ने विशुनपुर बैरिया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लिया। जहां उन्हें पूरा परिसर बड़ी-बड़ी झाडिय़ों से पटा नजर आया। इसके लिए उन्होंने सीएचसी पंडरीकृपाल के अधीक्षक को तत्काल इसे साफ कराकर डिलीवरी प्लाइंट की व्यवस्था मानक के अनुरूप किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें