बलरामपुर राज परिवार की ओर से महराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की याद में शुरू किए गए पुरस्कार की श्रृंखला में मंगलवार को प्रख्यात शायर व पूर्व सांसद पद्मश्री बेकल उत्साही को बलरामपुर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मंगलवार को नील बाग पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री बेकल उत्साही को साहित्य के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए बलरामपुर धर्म कार्य निधि सोसाइटी के चेयरमैन महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह ने पुरस्कार के रुप में प्रशस्ति पत्र व एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि बेकल उत्साही ने अपनी शायरी से देश की गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखने के लिए उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश-विदेश में बलरामपुर का नाम रोशन किया है।
इससे पूर्व यह पुरस्कार स्थानीय शिक्षाविद् डॉ. पशुपति प्रसाद सिंह को दिया जा चुका है। इस अवसर पर एमपीपी ट्रस्ट के सचिव कर्नल आरएस भंडारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।