फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अफवाहों से रहें सावधान, पुलिस से साझा करें सूचनाएं

Mon, 15 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। सीओ सिटी आनंद राय और थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों ने रविवार रात पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा।
विज्ञापन

सीओ ने रात करीब दो बजे पुरानी बाजार स्थित मस्जिद के पास लोगों से आधे घंटे तक संवाद किया। उन्होंने कहा कि लोग निश्चिंत होकर रात में आराम करें, लेकिन सतर्क भी रहें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत यूपी 112 या नजदीकी थाने को सूचित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले। अधिकारियों ने शिवगढ़, नरायनपुर माफी, इमिलिया, भगवानदीन पुरवा सहित आसपास के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें