फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीजल न मिलने से थमा बीसीटी वैन का चक्का, शिविर निरस्त

Thu, 19 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खून की कमी से जूझ रहे महाराजा देवी बख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक के सामने अब एक नई चुनौती खड़ी हो गई। डीजल का बजट न होने के कारण बीसीटी (ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन) वैन के पहिये थम गए। इस वजह से बुधवार को होने वाला रक्तदान शिविर स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

मंडल की एक मात्र बीसीटी वैन से गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में खून का कलेक्शन किया जाता है। बुधवार को तरबगंज सीएचसी में रक्तदान शिविर होना था। डीजल भराने के लिए वैन को पेट्राेल पंप ले जाया गया लेकिन बकायेदारी होने के कारण पंपकर्मी ने डीजल देने से मना कर दिया। वैन वापस ब्लडबैंक आ गई और शिविर में लोग इंतजार करते रहे।
तरबगंज सीएचसी अधीक्षक डाॅ. नवनीत गौरव सिंह ने बताया कि सीएचसी पर आयोजित शिविर में करीब 20 लोग रक्तदान करने के लिए इकट्ठा थे, लेकिन बीसीटी वैन नहीं पहुंच पाई। बिना रक्तदान किए ही लोग चले गए। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि वैन में डीजल डलवाने का काम मेडिकल कॉलेज का है। डीजल के कारण आई समस्या चिंताजनक है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि बीसीटी वैन के डीजल का बजट एक विशेष मद से आता है। संबंधित मद में अभी बजट नहीं है। पेट्रोलपंप संचालक से कहा गया है कि डीजल देते रहें, जल्द ही समस्त भुगतान कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार से वैन फिर से संचालित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें