फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: व्यापारियों की नहीं सुनते बैंक व बिजली कर्मचारी

Thu, 25 Jul 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में व्यापारियों ने डीएम को सुनाया अपना दर्दसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के समक्ष व्यापारियों का दर्द छलक उठा। व्यापारियों ने बिजली विभाग के कर्मियों की कारगुजारी के साथ ही बैंकों की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश पाहवा व संजय शर्मा ने कहा कि जिले में तमाम व्यापारी अपने घरों में ही दुकान चलाते हैं। ऐसे में बिजली विभाग दुकान के नाम पर पूरे घर का कर्मिशयल कनेक्शन कर दे रहा है। इससे व्यापारियों को नुकसान होता है। डीएम से घर में दुकान चलाने वालों को दो कनेक्शन दिलाने की मांग की। हरैया सतघरवा ब्लॉक में ग्रामीण बैंक में पासबुक प्रिंट नहीं कर रहे दैं, इससे बैंक ग्राहकों को लेनदेन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कराए जाने की मांग की। इसके अतिरिक्त मनीष तुलस्यान, ताराचंद्र अग्रवाल, प्रीत पाल सिंह, सहजप्रीत सिंह व अबरार अहमद आदि व्यापारियों ने बिजली व बैंक संबंधी समस्याओं को डीएम के सामने रखा। डीएम ने कहा कि जिले में उद्यम का विकास हो सके, इसके लिए उद्यमियों व व्यापारियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार एवं उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें