फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 16 जनवरी से फिर शुरू होगी बैंड, बाजा, बरात की धूम

Sun, 05 Jan 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नए साल में 16 जनवरी से एक बार फिर बैंड बाजा बरात की धूम शुरू होगी। इस पूरे साल विवाह के लिए 69 शुभ मुहूर्त मिलेंगे। फरवरी में सर्वाधिक 15 दिनों की सहालग होने के कारण शादी विवाह की तैयारियों को लेकर बाजार भी सजना शुरू हो गए हैं। पंडित हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया कि 15 जनवरी के बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार पांच साल बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ रही है।
विज्ञापन

बताया कि इस माह 28 जनवरी तक सहालग के लिए 10 शुभ मुहूर्त मिलेंगे। जबकि फरवरी माह में सर्वाधिक 15 दिनों तक विवाह आयोजन होंगे। इसके बाद मार्च माह में होलाष्टक और खरमास लगने के बाद से 13 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। अप्रैल, मई और नौ जून तक शहनाई बजेगी। इसके बाद चार माह के लिए भगवान विष्णु विश्राम के लिए चले जाएंगे। पंडित ने बताया कि इस दौरान मांगलिक आयोजन नहीं होंगे। नए साल पर 16 जनवरी से शुरू होने वाली सहालग को देखते हुए बाजार सजने संवरने लगे हैं।
व्यापारी शुभम गुप्त ने बताया कि सहालग में आभूषण, कपड़ों व बर्तन के साथ इलेक्ट्रानिक्स आइटम का कारोबार एक बार फिर तेजी पकड़ेगा। खरमास के कारण बीते एक माह तक व्यापार प्रभावित रहा है। अब सहालग का दौर शुरू होने से बाजार में फिर से खरीदारों की चहल पहल देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

सालभर में शुभ लग्न तिथियां तय
जनवरी माह में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 28, फरवरी में 2, 3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26, मार्च में 1, 2, 3, 6, अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30, मई में 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24 और 28, जून में 1, 2, 4, 7, 8, 9 में विवाह की शुभ तिथियां हैं। इसके बाद जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर में शुभ तिथियां विवाह की नहीं हैं। इसके साथ नवंबर में 18, 22, 23, 24, 25, 26, और 30 तथा दिसंबर 4, 10, 11, 27, 29 को शुभ तिथियां हैं।

मार्च से सितंबर तक लगेंगे चार ग्रहण
वर्ष 2025 में चार ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण होंगे। साल पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का दूसरा ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह भी भारत में नहीं दिखेगा। तीसरा पूर्ण चंद्रग्रहण सात-आठ सितंबर को होगा, यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही सितंबर में ही साल का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण ग्रहण 21-22 सितंबर को लगेगा लेकिन यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें