फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर की पुलिस अव्वल

Tue, 07 Nov 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जन शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के माध्यम से मिली शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के सभी 15 थानों ने भी शत- प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कर स्थान बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि माह अक्तूबर में शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट सोमवार को जारी हुई है। जिसमें निस्तारण के मानकों का परीक्षण कर जिले को अंक दिए गए हैं। इसमें शिकायतों के समयबद्ध स्तर पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ ही शिकायत करने वालों के दिए गए फीडबैक और प्रार्थना पत्राें की आनलाइन फीडिंग के मानकों के आधार पर मासिक मूल्यांकन रैकिंग सूची प्रदेश स्तर से जारी की गई है। सूची में बलरामपुर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें