फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के परिजनों के हैं राजनीतिक आरोप : दारा सिंह

Sat, 10 Jan 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान। स्रोत: सूचना वि
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने जेलों की व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पहले जहां जेलों में अत्याचार की शिकायतें होती थीं, अब बंदियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां के परिवार द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह राजनीतिक हैं। जेलों में किसी भी बंदी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। सभी को नियमों के तहत सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में जेलों में अत्याचार होते थे। आज हमारी सरकार में जेलों को सुधार गृह के रूप में विकसित किया गया है। अगर कहीं भी कैदियों को असुविधा हुई तो संबंधित अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। विकसित भारत जी रामजी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा, जिससे गरीब और श्रमिक वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।
जिला प्रभारी व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इस कानून को लाने के पीछे मोदी सरकार की यह मंशा है कि हर गरीब को रोजगार मिले, उसकी गरिमा का सम्मान हो। इस दौरान विधायक रमापति शास्त्री, प्रेम नरायन पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, बावन सिंह व अजय सिंह, सीडीओ अंकिता जैन, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम आलोक कुमार, एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता, सूर्यनारायण तिवारी, मनीष सिंह श्रीवास्तव, नीरज मौर्य, राघवेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
जरूरतमंदों को बांटे कंबल
मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने शनिवार को प्रेस वार्ता के बाद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें