फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 215 ग्राम पंचायतों की आय का ऑडिट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की 215 ग्राम पंचायतों की स्वयं की आय का ऑडिट शुरू हो गया है। यह ऑडिट पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पंचायतों को उनके स्वयं के संसाधनों से बेहतर राजस्व अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

1500 तक आबादी वाली ग्राम पंचायतों के स्वयं के संसाधन (ओएसआर) खातों का ब्लॉकवार परीक्षण हो रहा है। पहले दिन बभनजोत और छपिया ब्लॉक की पंचायतों के वित्तीय अभिलेखों की जांच की गई। प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि यह परीक्षण 10 अगस्त, 2026 तक चलेगा। इसमें वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर चयनित पंचायतों के वित्तीय वर्ष 2025-26 के खाते परखे जा रहे हैं। जिन पंचायतों ने बेहतर राजस्व अर्जित किया है, उन्हें अर्जित आय के पांच गुना तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ऑडिट टीम केवल ऑनलाइन के साथ ही कैशबुक, बैंक स्टेटमेंट और ओएसआर पासबुक का मिलान कर वास्तविक आय का सत्यापन करेगी।
पात्रता और सत्यापन प्रक्रिया : ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायतों की प्रोत्साहन राशि के लिए पात्रता तय होगी। जांच रिपोर्ट डीएम की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। यह समिति प्रोत्साहन राशि के लिए अंतिम पात्रता का निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें