फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह पर रसायन छिड़कर किशोरी का अपहरण करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। चेहरे पर पाउडर झोंक कर एक किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया गया। किशोरी के शोर मचाने पर परिवारीजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम मलौना में गुरुवार की शाम एक मस्जिद के पास इमाम चौक पर तकरीर का आयोजन किया गया था। जिसे सुनने के लिये गांव के तमाम लोग गये थे। मोहम्मद सईद की पुत्री सादिया खातून (17) भी तकरीर सुनने जा रही थी। युवती के अनुसार वह गुरुवार की रात घर से बाहर निकली ही थी कि एक नकाब पोश महिला ने उसे पकड़ लिया और उसके चेहरे पर पाउडर डालकर मुंह दबाते हुये मक्के के खेत में लेकर चली गई।
महिला ने उसका हाथ पीछे करके केबल से बांध दिया। पाउडर के प्रकोप से वह बेहोश हो गई। जिस पर महिला किसी को बुलाने के लिये खेत से बाहर निकल गई। उसी बीच युवती को कुछ होश आया और वह चुपके से घर की तरफ जाकर हल्ला मचाने लगी। बेटी की आवाज सुनकर उसकी मां राबिया खातून व चाची बानो आ गई। युवती की हालात देखकर लोग आननफानन उसे अस्पताल ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि केमिकल के कारण बीपी लो होने से सादिया खातून को घबराहट हो रही है। फिलहाल इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें