फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ने भी लोगों को दिया गच्चा

Mon, 14 Nov 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बंद पड़ा एसबीआर्ई का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक तो बैंक, एटीएम बूथों पर भी लोगों को गच्चा खाना पड़ रहा है। सोमवार को बैंकों के तमाम एटीएम बूथ कैश से खाली रहे। पूरे दिन कैश न डाले जाने से लोगों को एटीएम बूथ से मायूस लौटना पड़ा। एटीएम संचालकों ने भी केंद्र सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा दिया है। सरकार की ओर से सोमवार को एटीएम से पैसा निकालने का आदेश दिये जाने के बावजूद शहर के लगभग 25 एटीएम बूथों में से सिर्फ जैसे तैसे दो एटीएम बूथ पर ही कुछ देर लोग पैसे निकाल सके।
विज्ञापन


बैंकों की ओर से अपने ग्राहकों को कैश निकालने की सुविधाओं के लिए एटीएम कार्ड दिए गए हैं। यही नही इसको लेकर पिछले कई आम बजट में लोगों को 24 घंटे कैश निकालने की सुविधा के लिए एटीएम के बृहद व बेहतर संचालन का प्रावधान किया गया था। लेकिन बैंकों व एटीएम संचालकों ने इसे मनमानी पूर्वक ही चलाया।

कार्डधारकों को बेहतर सुविधाएं देने में नाकाम रहे। लेकिन अब सरकार की ओर से 500 व 1000 रुपये के नोट बंद कर दिये जाने से लोगों के सामने पैसे न मिल पाने से कंगाली आ गई है। कई ऐसे लोग भी हैं जिनके पास खाते में पैसा है लेकिन आसानी से निकल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


बैंकों में भीड़ के चलते सरकार की ओर से सोमवार को एटीएम पर पैसा मिलने का ऐलान किया गया था। कई एटीएम बूथों पर लंबी-लंबी लाइन सुबह ही लगी। लेकिन कैश ही नही रखा गया। एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक, पीएनबी, ओरियन्टल बैंक, सिंडिकेट बैंक समेत कई बैंक के एटीएम दिन भर सूखे रहे।

लोगों ने समाचार सुनकर सोचा था कि आज आसानी से एटीएम जाकर पैसा निकाल कर अपनी जरूरतें पूरी करूंगा लेकिन लोगों को गच्चा खाना पड़ा। एटीएम में कैश न डाले जाने से एटीएम नही चले। कई एटीएम वैसे सिर्फ खुले रहे तो कई के शटर ही उठे। सोमवार को बैंक बंद कर दिये जाने व एटीएम में भी कैश न डाले जाने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पैसा न मिलने से लोग रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी से महरूम रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें