फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय घेरा

Fri, 21 Mar 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को आशा कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। बाद में स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष संतोषी देवी की अगुवाई में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा को दिए गए ज्ञापन में कहा कि आशा कर्मियों का मानदेय निश्चित किया जाय।
विज्ञापन

आशा व संगिनी को मानदेय सहित छह महीने का मातृत्व अवकाश व वर्ष में 20 दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाय। वरिष्ठता के आधार पर एएनएम के पद पर पदोन्नति दी जाए। सभी सीएचसी व पीएचसी पर आशा विश्राम कक्ष बनाया जाय।
यात्रा भत्ता, टैबलेट व इंटरनेट पैक दिलाया जाय। इस दौरान श्याम बरन पांडेय, कविता सिंह, विद्यावती मौर्य, सुमन तिवारी, सुनीता देवी, वंदना पाठक, कमलेश सिंह, ममता श्रीवास्तव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें