फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने एंबुलेंस सेवा ठप कर लगाया जाम

Thu, 22 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
आशा बहुओं ने एंबुलेंस सेवा ठप कर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फार्मासिस्टों सहित स्वास्थ्य सेवा में लगे अन्य कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल तो नहीं की। लेकिन आशा बहुओं की हफ्ते भर से चल रही हड़ताल का खामियाजा मरीजों के साथ राहगीरों को जरूर भुगतना पड़ा। गुरुवार की दोपहर मांगों को पूरा कराने के लिए आशा बहुओं का हूजूम महिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


जहां इन्होंने महिला अस्पताल में खड़ी 102 व 108 सेवा की आधा दर्जन एंबुलेंसों की चाभी ड्राइवरों से छीन ली और इसके बाद वहां से बलरामपुर रोड पर आकर जाम लगा दिया। जिससे करीब एक घंटे तक अस्पताल की एंबुलेंस सेवा के साथ ही बलरामपुर रोड से होकर आने-जाने वाले लोगों को जाम की दिक्कतों से जूझना पड़ा। लेकिन 

चार दिनों से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी चल रही हैं। फार्मासिस्टों, लैब टेक्नीशियनों, स्टाफ नर्सों और आप्टोमेट्रिस्टों ने बुधवार की दोपहर बाद सरकार से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। लेकिन आशाओं की हड़ताल जिले में अभी जारी है।
विज्ञापन


  गुरुवार को इन आशा बहुओं ने महिला अस्पताल पहुंचकर वहां खड़ी 102 व 108 सेवा की करीब आधा दर्जन एंबुलेंसों की चाभी ड्राइवरों से छीन ली। जिसके बाद आशा बहुओं ने महिला अस्पताल से निकलकर बलरामपुर रोड जाम कर दिया।

जिससे राहगीरों को घंटे भर तक दुश्वारियों से जूझना पड़ा। कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। वहीं, सीएमएस डॉ. अनिल सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने यह तो स्वीकार किया कि आशा बहुओं का एक प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर उनसे गुरुवार को मिलने आया था। लेकिन उसने ऐसा कुछ किया है।

इसकी जानकारी उन्हें किसी स्वास्थ्यकर्मी से नहीं मिली है। उधर, बलरामपुर रोड जाम करने के बाद वहां से लौटी आशा बहुओं ने गांधी पार्क में सभा की। जिसमें जिला महामंत्री साधना देवी, संगठन मंत्री गुड़िया सिंह व संयोजक श्यामबरन पांडेय ने आशा बहुओं को एकजुट रहकर मांगों के लिए लड़ते रहने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें