फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घेरा मंत्री आवास

Wed, 21 Sep 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आवास का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते दो सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुधवार को जब कुछ नहीं सूझा तो पहुंच गई कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह के आवास पर। जहां इन्होंने करीब एक घंटे कृषि मंत्री का आवास घेरकर वहां तक थाली-कटोरा बजाया और मंत्री से सरकार के समक्ष उनकी मांगे रखते हुए उसे पूरा कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इस पर कैबिनेट मंत्री विनोदकुमार सिंह ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपनी बहन मानते हुए सरकार से उनकी मांगे पूरी कराए जाने का आश्वासन दिया है।

बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल के 19वें दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जब सबसे कहते-कहते थक-हार गईं तो उन्होंने कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास को घेरने की योजना बनाई। आवास विकास स्थिति कृषि मंत्री के आवास पर पहुंची सैकड़ों की संख्या में आशा बहुएं अपने साथ थाली-कटोरा और चम्मच साथ लेकर आईं थी। जहां पहुंचते ही उन्होंने मंत्री का आवास तीन तरफ से घेर लिया और वहीं बैठकर थाली-कटोरा और चम्मच बजाने लगीं।

आवास के बाहर चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के इस प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह भी घर पहुंचे और जैसे-तैसे उन्होंने घर के बाहर थाली-कटोरा और चम्मच बजा रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी सारी मांगे सरकार के समक्ष रखेंगे और उसे पूरा कराएंगे।
विज्ञापन


उधर जिले भर में अन्य तमाम जगहों पर भी आंगनबाड़ी कायत्रकर्त्रियों ने अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 19वें दिन प्रदर्शन करते हुए सरकार से 18 हजार रुपये वेतन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित अपनी 18 सूत्री मांगें पूरी किए जाने की मांग की। वहीं इस हड़ताल से जिले में कुपोषित, नौनिहालों सहित प्रसूता महिलाओं के लिए संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद चल रहे हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें