फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नागरिक संगम में मुद्दा आते ही दो घंटे में साफ हुई नाली

Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। नगर पंचायत में मंगलवार को आयोजित नागरिक संगम में डीएम के समक्ष नगरवासियों ने नाली सफाई और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। कहा कि चौक बाजार में शिव मंदिर के पास अस्थायी अतिक्रमण से मुश्किलें होती हैं। डीएम ने शिकायत सुनकर नगर पंचायत कर्मियों को 24 घंटे में समस्या के निस्तारण का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद दो घंटे के भीतर ही कर्मियों की टीम ने गंदगी से पटी नाली को साफ कराकर अतिक्रमण को हटवा दिया।
विज्ञापन

नागरिक संगम की अध्यक्षता जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने की। खरगूपुर नगर पंचायत में आयोजित नागरिक संगम कार्यक्रम में संजीव कसौंधन, ओमप्रकाश व सचिन कसौंधन ने कसौंधन जाति को पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग की। इस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र व साफ सफाई आदि से संबंधित 100 प्रार्थनापत्र आए। जिसमें छह समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी ने अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को दिया। करीब 70 आवेदन आवास से संबंधित थे। डीएम ने कहा कि पात्रता की जांच कराने के बाद आवास स्वीकृत किए जाएंगे।
उन्होंने नगर के कटहरिया दक्षिणी मोहल्ले का पैदल भ्रमण कर नाली व सड़क की साफ सफाई का जायजा लिया। डीएम ने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर एडीएम आलोक कुमार, एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी, भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, अधिशाषी अधिकारी अमरनाथ राम, जैनुद्दीन खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें